“मुझे रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रहीं…’, स्वाति मालीवाल का ध्रुव राठी और आप पर आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) की सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार से कथित मारपीट को लेकर चल रहे विवाद के बीच उन्हें AAP की ओर से बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने यूट्यूबर ध्रुव राठी को ‘एकतरफा वीडियो’ पोस्ट करने के लिए जिम्मेदार ठहराया. स्वाति ने कहा कि वीडियो पोस्ट करने के बाद धमकियां और बढ़ गईं हैं.

‘मुझे बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिलीं’ रविवार को स्वाति ने ट्वीट किया, ‘मेरी पार्टी यानी AAP के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से मेरे खिलाफ चरित्र हनन, शर्मसार करने और भावनाएं भड़काने का अभियान चलाने के बाद मुझे बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. यह तब और बढ़ गया जब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने मेरे खिलाफ एक तरफा वीडियो पोस्ट किया.

आप की राज्यसभा सांसद ने कहा कि ध्रुव राठी जैसे ‘स्वतंत्र पत्रकारों’ के लिए ‘AAP के अन्य प्रवक्ताओं’ की तरह व्यवहार करना शर्मनाक है और पीड़िता को इस हद तक शर्मिंदा होना पड़ा कि अब उसे ‘अत्यधिक दुर्व्यवहार और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है.’

ट्वीट में उन्होंने कहा कि जहां तक पार्टी नेतृत्व की बात है, यह बहुत स्पष्ट है कि वे मुझे अपनी शिकायत वापस लेने के लिए डराने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, ध्रुव को अपना पक्ष बताने के लिए मैंने उनसे संपर्क करने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने मेरा कॉल नहीं उठाया और न ही मेरे मैसेज का कोई जवाब दिया.

22 मई को पोस्ट किए गए अपने वीडियो में ध्रुव राठी ने स्वाति मालीवाल हमले के मामले को समझाने की कोशिश की. ध्रुव राठी के यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और एक्स पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में खबर के कतरन को शेयर करते हुए बताया कि कैसे स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में उन्हें मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा कर्मचारियों के साथ ख़राब व्यवहार और आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए देखा गया था. राठी ने मालीवाल के लंगड़ा कर चलने के बारे में भी बात की, जबकि एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में उन्हें बिना किसी परेशानी के चलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर से बाहर निकलते हुए दिखाया गया था.

वीडियो पर अपना पक्ष रखते हुए स्वाति मालीवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, कई फैक्ट्स ध्रुव राठी अपने वीडियो में बताने में विफल रहे.

1. पार्टी ने घटना स्वीकार करने के बाद यू-टर्न ले लिया,

2. MLC (MEDICO-LEGAL CASE) रिपोर्ट में हमले के कारण चोटों का पता चला

3. वीडियो का एक हिस्सा जारी किया गया और फिर आरोपी का फोन आया

4. आरोपी को अपराध वाली जगह (सीएम हाउस) से गिरफ्तार किया गया. सबूतों से छेड़छाड़ के लिए उसे दोबारा वहां जाने की अनुमति क्यों दी गई?

5. एक महिला जो हमेशा सही मुद्दों के लिए खड़ी रहती है, यहां तक कि बिना सुरक्षा के अकेले मणिपुर भी गई, उसे भाजपा कैसे खरीदा सकती है?

मालीवाल ने आगे कहा कि जिस तरह से AAP और उसकी ‘पूरी मशीनरी’ और समर्थकों ने उन्हें ‘अपमानित और शर्मिंदा’ करने का प्रयास किया है, वह ‘महिलाओं के मुद्दों पर उनके रुख को बताता है.’

AAP के राज्यसभा सांसद ने ट्वीट किया, मैं बलात्कार और जान से मारने की धमकियों की शिकायत दिल्ली पुलिस से कर रही हूं. मुझे उम्मीद है कि वे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. अगर मेरे साथ कुछ होता है, तो हम जानते हैं कि किसके उकसावे पर ये हुआ है.

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले को लेकर AAP और भाजपा आमने-सामने हैं. उधर, बिभव कुमार को कथित हमले के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार (24 मई) को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह 28 मई तक हिरासत में रहेंगे.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

24 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago