ऐसे हुआ छोटा हरिद्वार के महंत के काले कारनामे का खुलासा, जानिए पूरी कहानी…

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में स्थित गंग नहर मंदिर के महंत मुकेश गिरी पर महिलाओं के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा है. एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी महंत फरार बताया जा रहा है.

आशाराम, राम रहीम, इच्छाधारी बाबा से लेकर नित्यानंद तक ऐसे कई कथित धर्म गुरु हुए हैं, जिन पर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने के आरोप साबित हुए हैं. बलात्कार से लेकर हत्या तक का आरोप इनके खिलाफ लगा. आज इनमें से कई स्वयंभू बाबा सलाखों के पीछे हैं. इसी कड़ी में एक नया नाम जुड़ा गया है, जिस पर महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज आरोप लगा है. पुलिस ने पांच दिनों की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बरामद की है, जिसमें महज दो दिन की फुटेज में 75 महिलाओं की कपड़े बदलते हुए वीडियो रिकॉर्ड हुई है. अपने काले कारनामे के खुलासे के बाद महंत फरार हो चुका है.

आरोपी का नाम मुकेश गिरी बताया जा रहा है, जो कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में स्थित गंग नहर मंदिर का महंत है. इस स्थान को छोटा हरिद्वार के नाम से भी जाना जाता है. दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले ज्यादातर लोग हरिद्वार जाने की बजाए इसी जगह पर जाते हैं. यहां गंग नहर पर बने घाटों पर लोग परिवार सहित नहाते हैं. इसी घाट पर महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए एक चेंजिंग रूम है, जिसमें आरोपी ने चुपके से सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था, जो कि सीधे उसके मोबाइल से जुड़ा हुआ था. वो जहां भी रहे, वहां चेंजिंग रूम में महिलाओं के कपड़े बदलते हुए वीडियो लाइव देखता था.

21 मई की बात है. एक स्थानीय महिला अपने परिवार के साथ गंगनगर में नहाने गई थी. उसके साथ उसकी बेटी भी थी. नहर में नहाने के बाद दोनों जब कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम में गए तो अचानक उनकी नजर सीसीटीवी कैमरे पड़ गई. इसके बाद दोनों तुरंत वहां से निकले और परिजनों को सूचित किया. इसी बीच किसी ने दबे जुबान बताया कि ये सब मंदिर के महंत की करतूत है, तो वो लोग उसके पास गए, लेकिन उसने उन लोगों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया. गाली-गलौच करने लगा. इसके बाद महिला और उसकी बेटी परिजनों के साथ थाने पहुंचे. वहां आरोपी के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस की एक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची. उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो वो महंत के मोबाइल से जुड़ा हुआ मिला. इसके बाद पुलिस ने पांच दिनों की फुटेज अपने कब्जे में कर ली. इनमें से महज दो दिन की फुटेज देखी गई तो उसमें 75 से अधिक महिलाओं की अश्लील वीडियो मिली है. ऐसे में अनुमान लगाया जा है कि आरोपी ने हजारों महिलाओं के वीडियो बनाए होंगे. लेकिन वो कब से ऐसा कर रहा था, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है. अपने काले कारनामों के खुलासे के बाद आरोपी महंत मुकेश गिरी गंग नहर मंदिर से फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है.

डीसीपी देहात विवेक चंद्र यादव ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी महंत मुकेश गिरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354जी, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो चेंजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था. आरोपी उस कैमरे को अपने मोबाइल से ऑपरेट करता था. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं. उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी. आरोपी के खिलाफ पहले भी चार मुकदमे दर्ज किए गए थे. इसमें एक मेरठ में धोखाधड़ी और जालसाजी का है. वन विभाग ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर केस किया था.

आरोपी महंत ने गंगनहर मंदिर के आसपास के जमीन पर अवैध कब्जा करके कई दुकानों का निर्माण किया था. इसके जरिए वो मोटी कमाई किया करता था. इस मामले के सामने आने के बाद उसकी सारी पुरानी फाइल खुल चुकी हैं. पुलिस और प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर उसकी अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया है. इसके साथ ही उस चेंजिंग रूम को भी तोड़ दिया गया है, जिसमें महिलाओं के वीडियो रिकॉड किए जा रहे थे. इस एक्शन के बारे में प्रशासन ने दुकानदारों को पहले ही सूचित कर दिया था. किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

10 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

11 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

11 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

11 hours ago