दिल्ली

दिल्ली विधानसभा के शुरू होते ही जोरदार हंगामा, स्पीकर ने आतिशी समेत AAP के कई विधायकों को किया सस्पेंड

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही आज शुरू हुई तो विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के बीच ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया जिसके बाद विधानसभा स्पीकर ने विपक्ष की नेता आतिशी समेत आप के कई विधायकों को सस्पेंड कर दिया।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने अभिभाषण में पांच प्रमुख चीजों पर सरकार के काम करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, प्रदूषण, यमुना, अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितकरण शामिल है। वहीं, उनके अभिभाषण के दौरान बीजेपी विधायकों न सदन में ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।

वहीं, विधानसभा में आज सरकार कैग की 14 रिपोर्ट पेश करेगी जिसमें वित्त, वायु प्रदूषण, शराव विनियम, स्वास्थ्य, शीशमहल सहित अन्य मुद्दों पर समीक्षा शामिल है। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से बीजेपी विधायक शिखा राय ने कहा कि, जिन 14 रिपोर्टस का जिक्र विपक्ष की तरफ से किया जा रहा है उनका विपक्ष ने छुपा रखा था जिसे आज भाजपा सरकार सदन में पेश करेगी और यदि कोई गड़बड़ी नहीं थी तो पिछली सरकार ने इस पेश क्यों नहीं किया? रिपोर्टस सामने आने दीजिए उसके बाद की आगे की कार्रवाई होगी।

बता दें कि, विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि, बीजेपी को लगता है कि, बाबा साहेब से बड़ी पीएम मोदी है और वो उनकी जगह ले सकते है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में अंबेडकर-अंबेडकर बोलते रहते है। कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिरसा के कार्यालय से भगत सिंह और बाब साहेब की तस्वीर हटा दी गई। इन्हें जवाब देना होगा।

ये भी पढ़ें:

भक्ति में लीन हुईं कैटरीना कैफ, रवीना टंडन-राशा थडानी संग की गंगा आरती

यमुना के सफाई को लेकर BJP ACTIVE, शुरू हो चुका है यमुना के सफाई का काम

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

47 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago