HIMACHAL POLITICS: हिमाचल के 3 निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा, अब 9 सीटों पर होंगे उपचुनाव !

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम हुआ है. प्रदेश की एकलौती राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोट करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। करीब 25 दिन बाद हिमाचल लौटे इन निर्दलीय विधायकों ने शिमला में विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा है।

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर सदर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, नालागढ़ से केएल ठाकुर और देहरा से होशियार सिंह ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इन तीनों विधायकों के साथ हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजदू रहे।

तीन निर्दलीय विधायकों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। इन विधायकों ने राज्यपाल को जानकारी दी कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को आज विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष से उनकी भेंट नहीं होने के कारण उन्होंने अपने त्यागपत्र विधानसभा के सचिव को दिए हैं।

अब 9 सीटों पर होगा उपचुनाव?

हिमाचल प्रदेश में बागी विधायकों की सदस्या रद्द कर दी गई है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के साथ 1 जून को इन छह, धर्मशाला, लाहौल स्पीति, बड़सर, कुटलेहड़, गगरेट और सुजानपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. लेकिन अब यह माना जा रहा है कि देहरा, हमीरपुर सदर और नालागढ़ के विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है तो अब सभी नौ जगह उपचुनाव होंगे। हालांकि, तीन सीटों पर अभी आयोग की तरफ से घोषणा होगी, तभी चुनाव करवाए जाएंगे।

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago