हिमाचल: कांग्रेस संगठन को जल्द ही मिलेगा नया प्रदेशाध्यक्ष!
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन को जल्द ही नया प्रदेशाध्यक्ष मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि, पार्टी हाईकमान अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या फिर नवंबर के पहले हफ्ते में नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त कर देगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि, सोशल मीडिया पर जो भी दावे या अफवाहें चल रही हैं, उन पर किसी को भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि निर्णय पूरी तरह कांग्रेस आलाकमान ही करेगा।
सुक्खू ने कहा कि, पार्टी में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम चल रहा है। कांग्रेस इस बार प्रदेश में नए जोश और रणनीति के साथ मैदान में उतरना चाहती है। “सोशल मीडिया पर जो चल रहा है, उस पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि, अध्यक्ष की घोषणा हाईकमान करेगा और वही अंतिम होगी,”।
आपकों बता दें कि, बीते दो दिनों से हिमाचल कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल को लेकर हलचल बढ़ गई है। ठियोग से विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर हाल ही में दिल्ली से शिमला लौटे हैं।
वहीं, CM सुक्खू भी शुक्रवार को दिल्ली दौरे से वापस लौटे। ऐसा माना जा रहा है कि, दिल्ली में इन नेताओं की पार्टी के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात हुई थी।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर चर्चा लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अब केवल औपचारिक मंजूरी का इंतजार है।
वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, जो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं, को अब संगठन से हटाया जाना तय माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाईकमान नए नेतृत्व के तहत संगठन को नई दिशा देना चाहता है।
सबसे आगे चल रहे नामों में कुलदीप राठौर का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। वे पहले भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ रखते हैं। राठौर खुद भी इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि, “मैं संगठन का आदमी हूं। जो भी जिम्मेदारी हाईकमान देगा, उसे निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”
इनके अलावा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को भी बड़ा दावेदार माना जा रहा है, जबकि एससी कोटे से विधायक विनय कुमार का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है।
ठियोग में पत्रकारों से बातचीत में राठौर ने खुलकर कहा कि, वे अध्यक्ष पद की रेस में हैं। उन्होंने कहा कि, “हाईकमान जो भी जिम्मेदारी देगा, मैं उसके लिए तैयार हूं। पार्टी ने हमेशा जो आदेश दिया, उसका पालन किया है। संगठन का काम मैं पहले भी कर चुका हूं, और आगे भी पूरी निष्ठा से करूंगा।”
कुलदीप राठौर का ये बयान साफ संकेत देता है कि, वे नेतृत्व के लिए तैयार हैं और हाईकमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
हिमाचल कांग्रेस संगठन में लंबे समय से अध्यक्ष और पदाधिकारियों के चयन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। पिछले साल राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी थीं।
अब संगठन को दोबारा खड़ा करने का समय आ गया है। कांग्रेस की योजना है कि, नए अध्यक्ष के साथ-साथ राज्य, जिला और ब्लॉक इकाइयों का गठन भी नवंबर तक पूरा कर लिया जाए, ताकि आगामी लोकसभा चुनावों से पहले संगठन मजबूत हो सके।
अब सारा दारोमदार कांग्रेस हाईकमान पर है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच इस पर चर्चा हो चुकी है और केवल अंतिम हरी झंडी बाकी है। सीएम सुक्खू ने भी इस बात की पुष्टि की कि, अध्यक्ष का नाम “दीवाली के बाद” घोषित किया जा सकता है।
सीएम सुक्खू ने कहा कि, “पार्टी में सब कुछ लोकतांत्रिक तरीके से होगा। किसी की भी राय को अनदेखा नहीं किया जाएगा,”।
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…