हरियाणा

पानीपत से जम्मू बॉर्डर तक जाएगी दीपावली की मिठास, सैनिकों के लिए मिठाई के डिब्बों से भरा ट्रक किया रवाना

पानीपत से जम्मू बॉर्डर तक जाएगी दीपावली की मिठास

 

दिवाली का पर्व आते ही देशभर में रौशनी और खुशियों का माहौल छा गया है, लेकिन इस बीच कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस खुशी से दूर रहकर सीमाओं पर देश की सुरक्षा में तैनात हैं। इन्हीं वीर जवानों के लिए पानीपत से एक खास पहल की गई। शुक्रवार को पानीपत के विधायक प्रमोद विज के कार्यालय से जम्मू बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए 5100 मिठाई के डिब्बों से भरा ट्रक रवाना किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वयं पहुंचकर ट्रक को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि, “हम सब अपने घरों में सुरक्षित दिवाली मना पा रहे हैं, तो इसका श्रेय उन बहादुर सैनिकों को जाता है जो दिन-रात सीमाओं पर हमारी हिफाजत कर रहे हैं।”

विधायक प्रमोद विज ने बताया कि, हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने तय किया था कि, दिवाली की खुशियां सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि, “देश के जवान हमारे असली हीरो हैं। अगर वे बॉर्डर पर न हों, तो हम दीये नहीं जला पाते। इस बार मैंने ठाना कि, दिवाली की मिठास सैनिक भाइयों तक जरूर पहुंचे।”

इसी सोच के तहत 5100 डिब्बे मिठाई के तैयार कराए गए, जिनमें से प्रत्येक पर “जय जवान, जय भारत” लिखा गया है। ट्रक रवाना होने से पहले सभी BJP पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं

मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस पहल की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “ये सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि भावनाओं से भरा संदेश है। हमारे सैनिक दूर-दराज की बर्फीली चौकियों पर रहकर त्याग और समर्पण की मिसाल पेश करते हैं। पानीपत की ये पहल हर नागरिक को प्रेरित करने वाली है।”

उन्होंने आगे कहा कि, समाज के हर वर्ग को त्योहारों पर ऐसे प्रयास करने चाहिए, जिससे सैनिकों के मन में ये भावना बनी रहे कि, पूरा देश उनके साथ खड़ा है

इस मौके पर BJP जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, और BJP युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगी शर्मा सहित कई नेताओं ने विधायक प्रमोद विज के प्रयास की तारीफ की।

वहीं मेयर कोमल सैनी ने कहा कि “हमारे जवान अपने परिवार से दूर, कठिन हालात में भी मुस्कुरा कर सेवा करते हैं। अगर हमारी ओर से थोड़ी सी मिठास उनके चेहरों पर मुस्कान लाए, तो यही सच्ची दिवाली है।”BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष योगी शर्मा ने इस पहल को “समाज के लिए प्रेरक कदम” बताया और कहा कि, इससे युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना और प्रबल होगी।

ट्रक को रवाना करने से पहले मिठाई के पैकेटों पर “हम हैं आपके साथ”, “जय हिंद के वीर सपूतों को सलाम” जैसे संदेश लिखे गए। बताया गया कि, ये मिठाइयाँ सीधे जम्मू सेक्टर में तैनात जवानों तक पहुंचेंगी, जहाँ स्थानीय सेना इकाइयाँ इन्हें सैनिकों के बीच बांटेंगी।

इस पहल को लेकर स्थानीय नागरिकों में भी खासा उत्साह देखा गया। कई लोगों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर मिठाई वितरण में सहयोग करने की इच्छा जताई। कार्यक्रम के दौरान माहौल बेहद भावनात्मक था। एक तरफ मंच पर दिवाली गीत बज रहे थे, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता सैनिकों के नाम शुभकामनाओं के संदेश लिख रहे थे।

सभी नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और कहा कि, “दिवाली की सच्ची रौशनी वहीं है, जहाँ एक भारतीय सैनिक मुस्कुरा रहा हो।”

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

4 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

5 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

6 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago