दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है जिससे जाम लगने लगा है। रक्षाबंधन के त्योहार पर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को जाम से बचने के लिए मेट्रो से जाने की सलाह दी गई है।
रक्षाबंधन के पर्व पर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि जाम से बचने के लिए मेट्रो को चुनें या फिर किसी अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। दिल्ली के लोगों से अपील की गई है कि अपने ट्रैवल की प्लानिंग पहले से ही कर लें। रूट तय कर लें ताकि जाम में न फंसना पड़े।
वीकेंड और रक्षाबंधन के त्योहार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग नेशनल हाईवे के जरिए दिल्ली से बाहर जाने की प्लानिंग बनाते है। लोगों से भीड़भाड़ से बचने के लिए, NH-44 और सिंघु बॉर्डर के माध्यम से करनाल, पानीपत, सोनीपत और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को दूसरे रूट पर विचार करने की अपील की गई है।
बता दें कि, रक्षाबंधन से ठीक एक रात पहले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भयानक जाम देखने को मिला। हाल ये था कि गाड़ियों का हिलना मुश्किल हो गया। कई घंटों तक लोगों इस जाम में फंसे रहे और यह जाम कई किलोमीटर लंबा था।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान आज दिनभर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…