भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व है रक्षाबंधन। पूरे देश में राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, देश की सुरक्षा में तैनात हमारे जांबाज जवान अपने घर-परिवार से दूर रहकर सुरक्षा में जुटे हुए है। वहीं, इस बार जैसलमेर की महिलाओं और बच्चियों ने देश के हीरो के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
सीमा सुरक्षा बल की 122वीं वाहिनी सेक्टर साऊथ पहुंचकर बीएसएफ के जवानों को बहनों ने राखी बांधी और उन्हें उनकी बहनोें की कमी को पूरा किया। इसके साथ ही, जवानों को अहसास कराया कि वे भले ही इस दिन अपने परिवार के साथ न हों, लेकिन उनकी बहनें उनके साथ हैं।
बता दें कि, इस दौरान न सिर्फ राखी बांधने आई बहनें भावुक हुई, बल्कि बीएसएफ के जवान और अधिकारी भी स्नेह और अपनापन देखकर काफी खुश नजर आए।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…