दिल्ली

दिल्ली में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों को लगी गोली

देश की राजधानी में अपराधिक घटनाएं बढ़ गए है। आए दिन अपराध की कोई न कोई नई घटना सामने आती रहती है। वहीं, सोमवार देर शाम पूर्वी दिल्ली के थाना ज्योति नगर इलाके के शक्ति गार्डन में आपसी रंजिश में फायरिंग होने की घटना सामने आई है। इस घटना में 5 लोगों को गोली लगी जिससे वो घायल हो गए है। वहीं, गोलीबारी इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बता दें कि, मामला ये है कि, पवन मलिक नाम का व्यक्ति बिजली चोरी कर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था जिसकी पीडितों ने कुछ समय पहले ही शिकायत दर्ज की थी। पवन ने इसका बदला लेने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक पवन आपराधिक छवि का व्यक्ति है और उसने पहले तीन लोगों को गोली मारी फिर क्रॉस फायरिंग की एफआईआर दर्ज करवाने के लिए अपने ही दो साथियों पर गोली चला दी।

वहीं, इस घटना को लेकर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी अभिषेक मिश्रा ने कहा, ‘गोलीबारी की घटना में पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ज्योति नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हमारे पास घटना में शामिल लोगों के बारे में कुछ सुराग हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पुलिस सही तथ्यों को सामने लाने की कोशिश कर रही है। पांचों घायलों का गुरु तेगबहादुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने वारदात वाली जगह के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।’

ये भी पढ़ें:

दिल्ली समेत कई राज्यों में क्यों तेजी से बढ़ रहा तापमान ? मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago