हरियाणा

फरीदाबाद नगर निगम ने दिखाई सख्ती, प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों के खिलाफ एक्शन मोड

फरीदाबाद नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है, लक्ष्य से कम वसूली होने पर नगर निगम बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। निगम ने 2500 लोगों को नोटिस जारी कर भुगतान जमा कराने का आदेश दिया है। निगम ने वित्तीय वर्ष में लगभग 180 करोड़ की वसूली का लक्ष्य रखा गया था। लोकिन अभी तक सिर्फ 110 करोड़ का टैक्स ही जमा हो पाया है। यानी निगम को एक माह के भीतर बाकी भुगतान वसूलना होगा। पुरे जिले में साढ़े सात लाख प्रॉपर्टी आइडी हैं, जिनमें से दो लाख प्रॉपर्टी आइडी का सत्यापन हो चुका है।

बता दें कि, जिनका टैक्स जमा नहीं हुआ है लेकिन वेरिफिकेशन हो चुका है वे लोग टैक्स जमा करा सकते हैं। निगम ने टैक्स ना जमा करने वाले 50 हजार से अधिक लोगें की सूची तैयार की है। चुनाव के परिणाम आने के बाद कार्रवाई के लिए चुनाव के बाद 60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि प्रतिदिन उन लोगों पर सीलिंग की कार्रवाई जिन्होंने टैक्स नहीं भरा है। क्योंकि कुछ आइडी ऐसी हैं, जिनमें मालिकों के नाम दर्ज नहीं हैं। इसलिए निगम की ओर से इन आइडी पर नोटिस जारी नहीं किए जा सकते।

वहीं, निगम चुनाव के बाद ऐसी प्रॉपर्टी आइडी को सही कराने का काम भी करेगा। राज्य सरकार द्वारा टैक्स में छूट दिए जाने के बावजूद लोग अपना टैक्स नहीं भरते हैं। राज्य सरकार ने 2023-24 में कुल संपत्ति कर पर ब्याज माफ कर दिया था। लोगों ने टैक्स भरने में उत्साह नहीं दिखाया।

निगम के आंकड़ो की अगर बात करें तो, 3500 लोग ऐसे हैं, जिन पर 50 हजार से अधिक टैक्स बाकी है। प्रॉपर्टी आईडी और पुराने टैक्स की जांच करके नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस के बाद डिफाल्टरों को व्यक्तिगत सुनवाई का मौका दिया जाएगा। और अगर उसके बाद भी टैक्स नहीं चुकाया गया तो प्रॉपर्टी सील कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

हिमानी नरवाल मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा…बॉयफ्रेंड ही निकला कातिल

HimanshuKaushik

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

11 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

12 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

12 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

15 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

15 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

15 hours ago