डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। यह 14वीं बार है जब राम रहीम को पैरोल पर जेल से बाहर लाया जा रहा है। राम रहीम हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है। इस बार उसे 40 दिन की पैरोल मिली है।
बता दें कि, भारी पुलिस सुरक्षा के बीच वह सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया है। वहीं, इससे पहले उसे 9 अप्रैल को 21 दिन की पैरोल मिली थी। पिछली बार जब वह जेल से बाहर आया था तो 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस से 20 दिन पहले ही उसे जेल से बाहर भेज दिया गया था।
आपको बता दें कि, गुरमीत राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड का दोषी है और कारावास की सजा भुगत रहा है। वहीं, अगस्त 2017 को राम रहीम को दो शिष्याओं से रेप का दोषी पाया गया था और 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। पंचकूला के स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने साल 2019 में उसे और तीन अन्य को 16 साल पहले पत्रकार हत्याकांड के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…