दिल्ली

लाल किले की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, किले के अंदर पहुंचा डमी बम, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस यानि कि 15 अगस्त से ठीक पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। ऐसे में लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मॉक ड्रिल के दौरान डमी बम के साथ लाल किले के अंदर पहुंच गई। वहीं, इस सुरक्षा में चूक को लेकर ड्यूटी पर तैनात 7 पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया।

आसमान में बढ़ाई पुलिस ने सख्ती

दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त के मध्यनजर सुरक्षा कारणों से राजधानी में 16 अगस्त तक हैंग-ग्लाइडर ,हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडर जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए है।

वहीं, इस आदेश में कहा गया है कि पैरा-मोटर्स, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट्स पर 16 अगस्त तक बैन रहेगा। आदेश में सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है।

पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक

बता दें कि, 4 अगस्त यानि सोमवार को पांच बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से लाल किले में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़े गए थे जिनके पास से पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए है। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए बांग्लादेश नागरिकों को डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। और अब लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है।

वहीं, DCP राजा बांठिया ने सिक्योरिटी को दुरुस्त करने का आदेश दिया था। 15 अगस्त से पहले सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए ड्रिल की गई थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी डमी बम लाल किले में लेकर पहुंच गए। प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संबोधन के कारण लाल किला आतंकियों के निशाने पर रहता है, जिससे सुरक्षा में चूक गंभीर मामला है। सस्पेंड पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:

जेल से 14वीं बार बाहर आया गुरमीत राम रहीम, जानिए अब कितने दिन की मिले पैरोल ?

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

52 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago