भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले गैरी कर्स्टन बने पाकिस्तान के कोच…

2024 आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। गैरी कर्स्टन को पाकिस्तान की व्हाइट बॉल फॉर्मेट (वनडे और टी20) का नया कोच नियुक्त किया गया है। कर्स्टन की कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 क्रिकेट विश्व कप जीता था। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

कर्स्टन वर्तमान में गुजरात टाइटंस के लिए मेंटर हैं। कर्स्टन तीन साल तक भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका के भी मुख्य कोच रह चुके हैं। कर्स्टन टी20 वर्ल्ड कप से एक महीने पहले पाकिस्तान के मुख्य कोच बने थे. मिकी आर्थर के जाने के बाद मुख्य कोच का पद खाली हो गया। आर्थर के बाद मोहम्मद हफीज ने टीम के मैनेजर का पद संभाला, लेकिन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें भी बर्खास्त कर दिया गया।

बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज गैरी कर्स्टन साउथ अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 45.27 की औसत से 7289 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 275 रहा. अपने टेस्ट कैरियर में गैरी ने 21 शतक और 34 अर्धशतक लगाए थे. वनडे इंटरनेशनल में भी गैरी का जवाब नहीं था. गैरी कर्स्टन ने 185 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलकर 6798 रन बनाए, जिसमें 13 शतक और 45 अर्धशतक शामिल रहे. वनडे इंटरनेशनल में गैरी कर्स्टन का बेस्ट स्कोर नाबाद 188 रन रहा, जो उन्होंने यूएई के खिलाफ 1999 के वर्ल्ड कप में बनाया था.

गैरी कर्स्टन का शुमार जहां साउथ अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाजों में होता है. वहीं कर्स्टन एक शानदार फील्डर भी थे और मैदान पर उनकी चपलता का कोई जवाब नहीं था. एक बार गैरी कर्स्टन ने सचिन तेंदुलकर का ऐसा कैच पकड़ा था जो आज भी फैन्स के जेहन में होगा. कर्स्टन ने यह कैच साल 1996 में डरबन में खेले गए टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में शॉन पोलाक की बॉल पर लिया था. कर्स्टन के उस कैच की गिनती टेस्ट क्रिकेट के बेस्ट कैचों में होती है.

जेसन गिलेस्पी की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 71 टेस्ट, 97 वनडे और 1 टी20 मैच खेले. टेस्ट मैचों में गिलेस्पी ने 26.13 की औसत से 259 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 8 मौकों पर पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए. बल्लेबाजी की बात करें तो गिलेस्पी ने टेस्ट मैचों में 18.73 की औसत से 1218 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे.

वनडे इंटरनेशनल में जेसन गिलेस्पी के नाम पर 25.42 के एवरेज से 142 विकेट दर्ज हैं. ओडीआई में गिलेस्पी ने तीन बार पारी में पांच विकेट चटकाए. इसके अलावा गिलेस्पी ने टी20 इंटरनेशनल में भी एक विकेट लिए. गिलेस्पी ने ओडीआई में 289 और टी20 इंटरनेशनल में 24 रन बनाए. गिलेस्पी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं. साथ ही वह यॉर्कशायर, साउथ ऑस्ट्रेलिया, ससेक्स, एडिलेड स्ट्राइकर्स और पापुआ न्यू गिनी टीम के भी हेड कोच रह चुके हैं

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago