‘मुगलों के अत्याचार याद नहीं आते…’ कर्नाटक में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। आज उसका यहां चौथा रैली है। उन्होंने सबसे पहले बेलगावी में एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘कर्नाटक के सभी वोटर का अभिनंदन कर्नाटक में जहां-जहां गया सिर्फ एक स्वर सुनाई देता है फिर एकबार मोदी सरकार.

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि कांग्रेस ईवीएम के बहाने भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. भारत 10 वर्षों में अधिक शक्तिशाली हो गया है और लोकतंत्र के मां के रूप में पहचाना जाता है। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। जब भारत प्रगति करता है तो हर भारतीय को गर्व महसूस होता है। कांग्रेस देश के हितों से इतनी दूर हो गई है और परिवार के हितों में इतनी खो गई है कि देश की प्रगति अच्छी नहीं लगती। कांग्रेस धीरे-धीरे भारत की हर सफलता पर शर्मिंदा होती जा रही है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के शहजादे पाप को आगे बढ़ा रहे हैं उनका राजपूतों पर जो बयान दिया सबने सुना. कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवराज, चिन्नमा महारानी जैसे महान लोगों का अपमान किया जिनकी देशभक्ति आज भी हमे प्रेरित करती है. यह सोच समझकर तुष्टीकरण की राजनीति के लिए दिया गया बयान है. राजा महाराज को तो बुरा कह दिया लेकिन बादशाहों, सुलतान के अत्याचारो पर शहजादे के मुंह पर ताला लग जाता है

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि जिन्होनें हमारी मंदिरो को तोड़ा अपमान किया वे उस औरंगेजब के गुणगान करने वालो के साथ हाथ मिलाते हैं. गौ हत्या, लुटपाट करने वाले नवाब शहजादे को वो याद नहीं आए जिन्होने भारत के विभाजन में बहुत बड़ी भुमिका निभाई. उन्होंने आगे कहा कि कानून व्यवस्था बद से बदतर हो रही है. यहां बेलगावी में एक बहन के साथ जो हुआ और जैन मुनी के साथ जो हुआ शर्मसार करने वाला है. हुगली में हमारी एक बेटी के साथ जो हुआ उसने पूरे देश में भूचाल ला दिया. बैंगलुरू के कैफे में बम धमका हुआ तो उसे भी गंभीरता से नहीं लिया गया.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago