Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग एप केस में बड़ी कार्रवाई, अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार!

Sahil Khan Arrested: मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए अभिनेता साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। खान को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया गया था, और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, खान द लायन बुक ऐप नामक एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा भी है।

मामले में, मुंबई पुलिस की एसआईटी ने पहले उनसे पूछताछ की थी। खान ने जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी।

खान पर आरोप है कि उन्होंने लायन बुक ऐप को प्रमोट किया और इसके इवेंट्स में भी भाग लिया। लायन बुक को प्रमोट करने के बाद, उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया। खान अपने रौब का इस्तेमाल ऐप को बढ़ावा देने के लिए करते थे।

फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस इसके कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है।

गौरतलब है कि, साहिल खान अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं।

खान ने Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें फिल्मों में खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने फिटनेस इंफ्लुएंसर बनने की ओर रुख किया।

वह Divine Nutrition नामक एक कंपनी चलाते हैं जो फिटनेस सप्लिमेंट्स बेचती है।

इस साल फरवरी में उन्होंने अपनी दूसरी शादी का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने रूस में सगाई के बाद Milena से शादी कर ली है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago