देशी कट्टा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने देशी कट्टा सहित आरोपी अमन खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया के क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने आरोपी अमन खान (21) वासी तिगांव फरीदाबाद को सेक्टर-37 पैट्रोल पम्प के पास से काबू किया है। आरोपी से मौका पर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना सराय ख्वाजा फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धारा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह 6 महीने पहले बुलंदशहर से मुहर्रम के दौरान किसी व्यक्ति से देसी कट्टा लेकर कर लाया था। वह नशा करने का आदी है तथा आँटो चलाने का काम करता है, जिसको पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी का पूर्व में अपराधिक रिकार्ड भी है।
मुंबई अमेरिका-ईरान के बीच जंग में आने वाले हर एक अपडेट का असर सीधे अंतरराष्ट्रीय…
इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत…
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब भी सामान्य से पीछे चल रही है।…
नई दिल्ली भारत की सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने युवाओं के…
महासमुंद. जिले के बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग फरार…
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं अनुराग ठाकुर और प्रवेश…