Uncategorized

जानिए कब खुलेंगे गंगोत्री से लेकर केदारनाथ तक के कपाट? 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

देवभूमि उत्तराखंड में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर जाते हैं। यह यात्रा भगवान शिव, भगवान विष्णु और मां गंगा-यमुना की पूजा का खास अवसर मानी जाती है। साल 2026 में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है।

बताए कि सबसे पहले अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। यमुनोत्री धाम मां यमुना को समर्पित है और यहां गर्म पानी के कुंड काफी प्रसिद्ध हैं। वहीं गंगोत्री धाम मां गंगा का प्रमुख स्थान है, जहां गंगा अवतरण से जुड़ी मान्यता है।

वहीं, इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालु गौरीकुंड से पैदल या हेलीकॉप्टर का सहारा लेते हैं।

चारधाम यात्रा का आखिरी पड़ाव बद्रीनाथ धाम है, जिसके कपाट 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे खुलेंगे। यह भगवान विष्णु का प्रसिद्ध धाम है और इसे नर-नारायण की तपस्थली भी कहा जाता है। हर साल की तरह इस बार भी चारधाम के कपाट नवंबर के आसपास बंद किए जाएंगे। इसके बाद यात्रा अगले साल फिर से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago