DIGESTION: डाइजेशन की समस्या को ऐसे करें दूर
खाना तो हमारे दिल दिमाग में इस तरह घर किया हुआ है कि, हमारा मन कुछ ना कुछ स्वादिष्ट और लाजवाब खाने को करता रहता है। लेकिन ऐसे में हमारे सामने जो सबसे बड़ी समस्या सामने आती है, वो है खाने के डाइजेशन की। क्योंकि खाना खाने के बाद देखा जाता है कि, हमारा शरीर उस खाने को या इस चीज को डाइजेस्ट करने में असमर्थ रहता है।
और सही तरीके से खाने का डाइजेशन ना हो तो हमारे शरीर में अनेकों बीमारियां घर करने लग जाती है। तो अगर हम स्वादिष्ट या लाजवाब खाने की और बढ़ते हैं, तो हमें जो सोचने की चीज है, वो ये है कि, हम ऐसा क्या खाएं… जो स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी सही हो।लेकिन ऐसा सिर्फ बाहर के खाने की चीजों के कारण ही नहीं होता, बल्कि हमारे डेली के खान पान में भी हम बहुत सी ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिसका हमारे डाइजेशन पर पूरा पूरा असर पड़ता है।
हमारे घर के डेली खान-पान में भी हमें कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए, तो वहीं हमें ये भी ध्यान रखना चाहिए, कि हम हमारे खाने में केवल उन्हीं चीजों को शामिल करें.. जिसकी इजाजत हमारी बॉडी हमें देती हो। अक्सर हम हमारे मन की सुनकर खाने की चीजों को ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं, तो वो भी हमारे शरीर के लिए सही नहीं है। तो आज की इस वीडियो में हम आपको बताने वाले है कि, आम डेली के खाने को आप कैसे आसानी से डाइजेस्ट कर सकते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं चावल की अक्सर चावल की तासीर ठंडी बताई जाती है… और अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो काम करता है तो आपको चावल अवॉइड करने चाहिए। और चावल को पचाने का केवल एक ही इलाज है, वो है नींबू। आप चावलों के साथ या चावल खाने के बाद नींबू जरूर खाएं।
अगर आपको कम मसाले वाला खाना खाने की आदत है और कहीं बाहर आपको मसालेदार खाना खाना पड़े। तो इसका इलाज है कि, आप खाना तो खाएं, खाने को अवॉइड ना करें। लेकिन खाने के साथ आप छाछ जरूर लें। छाछ मसालों को शांत करने का काम करेगी।
अब बात करते है मूंगफली की, मूंगफली हमारे शरीर के लिए काफी गर्म होती है। लेकिन अगर आप मूंगफली को गुड़ के साथ खाते हैं तो आप इसके डाइजेशन को आसान बना सकते है।
वहीं अगर आपने हेवी मिल ली है, तो आप अपने भोजन में हिंग का प्रयोग जरूर करें। हिंग आपके डाइजेशन को आसान बनाता है। और जल्द से जल्द आपके भोजन को डाइजेस्ट भी करता है।
रात के भोजन के टाइम दाल तो हर कोई बनाता हैं, लेकिन अगर आपको चाहिए कि, वो दाल आपको पेट में दर्द ना करें और आसानी से डाइजेस्ट हो जाएं तो आपको चाहिए कि आप उस दाल में अदरक का यूज जरूर करें।
रोटी तो हम सभी डेली खाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि, हमारा शरीर गेहूं की रोटी को पचाने में भी समर्थ नहीं होता। ऐसे में हमें चाहिए कि, हम हमारी रोटी के साथ देसी घी का प्रयोग करें। जिससे हमारा डाइजेशन बिल्कुल तंदरूस्त रहेगा।
वहीं अगर आपने बाहर के फास्ट फूड को खा लिया है और उससे आपको काफी हेवी फील हो रहा है तो आपको चाहिए कि, आप पुदीना से बनी कोई चीज खाएं। इसके अलावा आप कोई पुदीना से बनी ड्रिंक भी पी सकते है, जो आपके डाइजेशन को बेहतर बनाने का काम करेगी।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…