दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद अब सीएम रेखा गुप्ता की सरकार एक्शन में आ गई है। पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान योजना को मंजूरी मिल गई है। वहीं, कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए गए। सीएम रेखा गुप्ता को अब वो सभी वादों को पूरा करना होगा जो उनकी पार्टी ने चुनाव के समय किया था।
बता दें कि, दिल्ली की नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती जो है वो हर घर में 24 घंटे साफ पानी, दिल्ली की सड़कों की मरम्मत और सबसे महत्तवपूर्ण यमुना की सफाई है। जिसको लेकर नई सीएम और उनकी कैबिनेट पूरा करने में जुट गई है।
वहीं, यमुना की सफाई अभियान तो दिल्ली में बीजेपी के चुनाव जीतने के बाद से ही शुरूआत हो गई थी। शपथ लेने के बाद सीएम रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट ने भी अपने कामकाज की शुरूआत यमुना आरती के साथ की है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह योजना पांच लाख के टॉप अप के साथ लागू की जाएगी जिसमें पांच लाख रुपये का टॉप अप दिल्ली सरकार देगी और पांच लाख रुपये केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया, ‘बैठक में जो दूसरा सबसे बड़ा फैसला है वो है CAG रिपोर्ट को लेकर,14 रिपोर्ट्स पेंडिंग हैं जो पिछली सरकार ने पेश नहीं की। पहला ही हाउस जो होगा उसमें उन रिपोर्ट्स को पेश किया जाएगा। इसके अलावा जो भी हमारी कमिटमेंट्स है उस पर जल्द से जल्द फैसला लिया जाएगा।”
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…