Uncategorized

‘धुरंधर 2’ का World Wide कलेक्शन 700 करोड़ के पार, इतिहास में सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा ऐतिहासिक तूफान खड़ा कर दिया है, जिसने हिंदी सिनेमा के सभी पुराने रिकॉर्ड्स को हिलाकर रख दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों के भीतर ही कमाई का ऐसा आंकड़ा छू लिया है, जिसे हासिल करना बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के लिए भी सपना माना जाता रहा है।

बताए कि, पहले ही वीकेंड में फिल्म ने 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर डाला, जो अपने आप में एक नया बेंचमार्क बन चुका है। इससे पहले हिंदी बेल्ट में सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के नाम था, जिसने 291 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इस रिकॉर्ड को 100 करोड़ से भी ज्यादा के अंतर से तोड़कर एक नया इतिहास रच दिया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के 454 करोड़ के कलेक्शन से ही यश की ब्लॉकबस्टर ‘KGF 2’ के हिंदी लाइफटाइम कलेक्शन (434.70 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया। यानी जो आंकड़ा दूसरी फिल्मों ने महीनों में हासिल किया, ‘धुरंधर 2’ ने उसे सिर्फ तीन दिनों में पार कर लिया। सोमवार की शुरुआती कमाई के साथ ही यह अंतर और भी बड़ा होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे साफ है कि फिल्म की रफ्तार फिलहाल थमने वाली नहीं है।

आपको बता दें कि, फिल्म का जलवा सिर्फ कुल कमाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने सिंगल डे कलेक्शन के मामले में भी ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो पहले लगभग असंभव माने जाते थे। जहां ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के चौथे दिन 86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लोगों को चौंका दिया था।

वहीं ‘धुरंधर 2’ ने शनिवार को 105 करोड़ और रविवार को 107 करोड़ रुपये का हिंदी नेट कलेक्शन कर इन आंकड़ों को काफी पीछे छोड़ दिया। इस तरह फिल्म ने एक ही वीकेंड में दो बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नई ऊंचाइयों को छू लिया। खास बात यह भी है कि ‘धुरंधर 2’ का क्रेज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी इसका दबदबा देखने को मिला। कॉमस्कोर के आंकड़ों के मुताबिक, 22 मार्च को खत्म हुए वीकेंड में फिल्म ने करीब 81 मिलियन डॉलर यानी लगभग 760 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर रही। पहले नंबर पर हॉलीवुड स्टार रायन गॉसलिंग की ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ रही, जिसने करीब 140.98 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया।

इसके बावजूद ‘धुरंधर 2’ का यह प्रदर्शन किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड साबित हुआ है। कुल मिलाकर, रणवीर सिंह की इस फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि जब दमदार कंटेंट, बड़े स्तर की प्रस्तुति और स्टार पावर एक साथ आते हैं, तो बॉलीवुड भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकता है और नए रिकॉर्ड्स की परिभाषा बदल सकता है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago