दिल्ली

Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, ठंड के लिए तैयार रहे दिल्लीवासी !

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। मंगलवार की सुबह की शुरूआत दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी से हुई। इसी वजह से मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान राजधानी के सभी इलाकों में हल्की बारिश से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है।

मौजूदा सिस्टम एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बना हुआ है। इस डिस्टरबेंस ने अरब सागर से भी नमी मिल रही है जिस कारण से बादल छाए हुए है और साथ ही बारिश भी हो रही है। दिल्ली में मंगलवार की शाम को यह सिस्टम ज्यादा एक्टिव होने की संभावना है। इसका असर न सिर्फ दिल्ली जबकि उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है । वहीं, इस दौरान हवा चलने से ठंड की ठिठुरन बढ़ सकती है। IMD के मुताबिक दिल्ली में 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट दिखेगी जिससे कोहरे का कहर एक बार फिर से देखने को मिलेगा।

ये भी पढें:

दिल्ली पुलिस की चेतावनी, अगर मतदान केंद्रों पर बनाई ‘रील’ तो होगी कार्रवाई

महाकुंभ में पीएम मोदी लगाएंगे आस्था की डुबकी

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

13 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

23 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

24 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago