दिल्ली

चुनाव के बीच दिल्ली CM ने हरियाणा सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा…

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच सीएम आतिशी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, दिल्ली में पानी सप्लाई बाधित करने के लिए हरियाणा में बीजेपी सरकार जानबूझकर फैक्ट्री का प्रदूषण यमुना में डाल रही है। जिस कारण यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है और राजधानी में तीन बड़े ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने की कगार पर है। वहीं, आतिशी ने बताया कि, इसकी शिकायत के लिए आज चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा है।

उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव के नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी कितनी नीच हरकतों पर उतर आई है। दिल्ली में पीने का पानी यमुना से आता है। तीन ट्रीटमेंट प्लांट में पानी यमुना के वजीराबाद बैराज से चलता है। दिल्ली की पानी सप्लाई बाधित करने के लिए हरियाणा की बीजेपी सरकार फैक्ट्री का सारा प्रदूषण यमुना में छोड़ रही है।

आतिशी ने कहा कि, DD8 की जगह पर ये गंदगी यमुना में छोड़ी जा रही है। जिसकी वजह से ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने के कगार पर आ गए हैं, जिस कारण से पानी की सप्लाई भी कई इलाकों में बाधित हो सकती है। NDMC एरिया में भी पानी बंद हो सकता है। चुनाव नजदीक आते ही यमुना में अमोनिया का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है, ये जहरीला पानी हरियाणा की बीजेपी सरकार दिल्ली के लिए छोड़ रही है। हिंदू धर्म में पीने के पानी को रोकने का काम पाप है और ये पाप बीजेपी कर रही है।

सीएम आतिशी ने कहा कि जहरीला पानी छोड़कर बीजेपी चुनाव को प्रभावित कर रही है। हार की बौखलाहट में बीजेपी की हरियाणा सरकार ने जहरीला पानी छोड़ा है।

ये भी पढ़ें :

Uttarakhand UCC News: जानिए UCC के लागू होने से उत्तराखंड में क्या-क्या बदल जाएगा ?

Pakistan Vs WestIndies: अपने ही बनाएं जाल में फंस गया पाकिस्तान

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago