ट्रैवल

QATAR: कम बजट में करिए कतर की यात्रा, नई दिल्ली से ढाई घंटे की है फ्लाइट।

QATAR

QATAR: क्या यार, अब भी बाहर घूमने की बात हो तो सिर्फ दुबई नजर आता है, तो छोड़ दो इस आदत को क्योंकि आज जो घूमने की जगह हम आपको बताने वाले हैं, वो है कतर। जो खाड़ी देशों में ही अपनी सुंदरता और अपार खूबसूरती के लिए काफी फेमस हो रहा है। तो अगर आप बार-बार दुबई जाकर थक गए हैं तो आप जा सकते है कतर। अगर हाल ही की बात करें, तो कतर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। लोग एक बार आने के बाद यहां बार बार आने के लिए प्लान बना रहे है।

देखिए इस बात से बिल्कुल नकारा नहीं जा सकता कि, लोग अपने वीकेंड के लिए गोवा जाते हैं, लेकिन अब गोवा बहुत ज्यादा ओवर रेटिड हो चुका है। तो अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको जाना चाहिए कतर। यहां जाने का एक और फायदा ये है कि, आप यहां मात्र 2 से ढ़ाई घंटे में पहुंच सकते हैं।

जी हां सही सुन रहे हैं दिल्ली से कतर के लिए सिर्फ 2 से ढ़ाई घंटे में फ्लाइट आपको कतर पहुंचा देगी। और कतर के मौसम के तो कहने ही क्या और तो और यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहद शानदार है। इस वजह से लोग अब कतर को अपने वीकेंड या होलिडे प्लान में शामिल करने लगे हैं।

कतर देश वास्तव में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है, खासकर गल्फ कंट्री में। हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट कतर की यात्रा करते हैं और इसकी सुंदरता, संस्कृति, और आधुनिक बुनियादी ढांचे का अनुभव करते हैं।

वहीं आपको बता दें कि, कतर एयरवेज को 2024 में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का खिताब दिया गया है, जबकि दोहा के हमाद इंटरनेशनल ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का खिताब भी हासिल किया है।

बेहद सस्ती है एयर टिकट

अगर नई दिल्ली से कतर जाने की बात करें, तो आप एयरलाइंस के माध्यम से कतर जा सकते हैं। नई दिल्ली से कतर के दोहा के लिए 16 से 17 हजार की फ्लाइट है। यानी आना और जाना आप 34 हजार में कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अगर तीन दिन होटल में रुकते हैं, तो ये खर्च 20 से 25 हजार के बीच आ सकता है। कुल मिलाकर आप कम समय में एक अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

कतर के कुछ प्रमुख आकर्षण

दोहा : कतर की राजधानी और सबसे बड़ा शहर, जो अपने आधुनिक बुनियादी ढांचे, शॉपिंग मॉल, और सांस्कृतिक आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है। दोहा का एयरपोर्ट दुनिया का सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट में भी शुमार किया जाता है।

कतर म्यूजियम : एक विश्व-प्रसिद्ध संग्रहालय जो कतर की संस्कृति, इतिहास, और कला को प्रदर्शित करता है।

अल जानुब स्टेडियम : एक आधुनिक स्टेडियम जो फुटबॉल मैचों और अन्य खेल आयोजनों के लिए प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि, कतर सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें वीजा नीतियों को आसान बनाना, नए पर्यटन स्थलों का विकास करना, और पर्यटन बुनियादी ढांचे में निवेश करना शामिल है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

4 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago