BJP
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों के कार्यालयों के बाहर BJP के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में ‘बढ़ोतरी’ के खिलाफ प्रदर्शन किया और पीपीएसी में की गई ‘वृद्धि’ को वापस लेने की मांग की।
BJP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बिजली खरीद समायोजन शुल्क (पीपीएसी) में वृद्धि से बिजली उपभोक्ताओं के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने कड़कड़डूमा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली सरकार पीपीएसी और पेंशन अधिभार के नाम पर उपभोक्ताओं को लूट रही है। पीपीएसी अवैध है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।’’
सचदेवा ने आगे कहा कि BJP कार्यकर्ता दिल्ली के लोगों के हित में तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे, जब तक सरकार पीपीएसी में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं ले लेती।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…