केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन केवल दो किलोग्राम कम हुआ है और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का एक चिकित्सा बोर्ड उनकी नियमित निगरानी कर रहा है। यह जानकारी तिहाड़ जेल के सूत्रों ने दी है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने एक दिन पहले दावा किया था कि जेल में केजरीवाल का वजन 8.5 किलोग्राम कम हो गया है जिसके बाद तिहाड़ की तरफ से यह बयान सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि जेल प्रशासन ने आप के मंत्रियों और नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में दिल्ली सरकार के गृह विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि इस तरह की मनगढ़ंत बातें ‘‘जनता को भ्रमित और गुमराह करती हैं’’।
आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि तिहाड़ अधिकारियों ने स्वीकार तो किया कि केजरीवाल का वजन कम हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…
देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…