ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को विराट कोहली ने दी शुभकामनाएं

पेरिस में 26 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक में पदक के लिए जोर आजमाइश करने जा रहे खिलाड़ियों का भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने देशवासियों से भारत के ओलंपिक दल की हौसलाअफजाई करने की बात कही है। सोशल मीडिया पर करीब एक मिनट के वीडियो में कोहली ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को खेलों की महाशक्ति के रूप में जाना जाए।

कोहली ने कहा ,‘‘ एक समय था जब दुनिया भारत को संपेरों और हाथियों के देश के रूप में जानती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है । अब हम दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सूचना प्रौद्योगिकी का केंद्र हैं ।’’, हम क्रिकेट और बॉलीवुड के लिए , स्टार्ट अप यूनिकॉर्न और तेजी से बढती अर्थव्यवस्था के लिये जाने जाते हैं। अब इस महान देश के लिये अगली बड़ी बात क्या होगी ज्यादा से ज्यादा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक। हमारे भाई-बहन पदक जीतने के लिये पेरिस जा रहे हैं  एक अरब से अधिक भारतवासी रोमांच के साथ उन पर नजरें गड़ाए जब वे ट्रैक और फील्ड, कोर्ट या रिंग में उतरेंगे ।’’

उन्होंने आहे कहा ,‘‘हर चौराहे, नुक्क्ड़ पर इंडिया इंडिया का शोर गूंजगा । मेरे साथ आप भी उनके चेहरों को याद रखिये जो गर्व से तिरंगे का परचम लहराने के दृढ निश्चय के साथ पोडियम के करीब जायेंगे । जय हिंद और भारतीय दल को शुभकामना ।’’

 

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

6 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago