दिल्ली

सुबह-सुबह मंदिरों को गिराने पहुंची DDA की टीम, स्थानीय लोगों ने मचा दिया हंगामा !

राजधानी दिल्ली में बीजेपी की सरकार के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल एक्शन मोड में है। गैर कानून जगहों पर पीला पंजा चलाया जा रहा लेकिन जब सरकार का बुलडोजर पटपड़गंज विधानसभा में मंदिरों को तोड़ने के लिए पहुंचा तो बीजेपी के विधायक खुद अपनी ही सरकार के आदेश के खिलाफ बीच-बचाव करते दिखाई दिए और उन्होंने अपने विधानसभा के लोगों के साथ मिलकर मंदिर तोड़ने के कार्य को रूकवा दिया।

दरअसल ये मामला दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा के इलाके मयूर विहार फेस-2 का है। जहां पर कई मंदिरों को तोड़ने का DDA की टीम को आदेश मिला था जिसके बाद DDA के अधिकारी और पुलिस प्रशासन मंदिरों को तोड़ने के लिए पहुंचे ही थे लेकिन जमकर बवाल हो गया स्थानीय लोगों ने DDA टीम का मंदिर तोड़ने पर विरोध किया और हंगामा इतना बढ़ गया बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी को बीच बचाव करने आना पड़ा।

बता दें कि, दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जो ग्रीन बैल्ट में एरिया आता है वहां पर बने मंदिरों को तोड़ने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था जिसके बाद DDA की टीम पुलिस अधिकारियों के साथ रात को करीब 3 बजे मंदिर तोड़ने पहुंची थी जिसके बाद हंगामा इतना बढ़ा विधायक रवींद्र नेगी ने कार्रवाई रूकवा दी। वहीं, इसकी तस्वीरे पटपड़गंज विधानसभा के विधायक रवींद्र नेगी ने X पर शेयर की और लिखा सीएम रेखा गुप्ता की दखल के बाद DDA की कार्रवाई रोक दी गई है। मयूर विहार फेस 2 में स्थित मंदिरों को तोड़ने के लिए हाईकोर्ट के आदेशानुसार, डीडीए की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची थी, लेकिन हम रात 3 बजे से ही वहां मौजूद रहे और हर संभव प्रयास किया कि हमारी आस्था का प्रतीक ये मंदिर सुरक्षित रहे।

हालांकि विधायक रवींद्र नेगी की दखल और पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद बताया गया कि- DDA की टीम ने अपनी कार्रवाई रोक दी लेकिन ऐसे में सवाल ये है खुद को हिंदू का सबसे बड़ा मसीहा बताने वाली बीजेपी ऐसे में कोर्ट के आदेशों को किस तरह से चुनौती दे पाएगी क्योंकि बीजेपी में हमेशा से दावा करती आई है वो हिंदुओं की पार्टी है हिंदू वोटर्स उनके साथ है।

ये भी पढ़ें:

धान के स्थान पर वैकल्पिक फसल उगाने के लिए मिलेगी 8000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि

krant Nama

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

16 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago