आज रात पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में दस्तक देगा चक्रवात रेमल, तूफान की तीव्रता होगी 130 km प्रति घंटा

चक्रवाती तूफान रेमल तेजी से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है और आज रात इन दोनों देशों के तटों से टकराने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान के समय हवा की गति 120-130 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इस तूफान के चलते भारी बारिश और तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने लोगों से सतर्क रहने और SOP का पालन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और NDRF की 14 टीमों को दक्षिण बंगाल में तैनात किया गया है।

बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर लोगों को खतरे वाली जगहों से निकाला जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के महानिदेशक मिजानुर रहमान ने कहा कि “सभी कमजोर लोगों को कम से कम समय में सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा.”

तटीय जिलों में 4 हजार साइक्लोन शेल्टर तैयार किए गए हैं और सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों को अस्थायी आश्रयों में बदल दिया गया है।

चट्टोग्राम बंदरगाह में सभी प्रकार का आवागमन रोक दिया गया है और चटगांव एयरपोर्ट पर 8 घंटे के लिए उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

अधिकारियों ने लोगों को घरों के अंदर रहने और तूफान के दौरान बाहर न निकलने की सलाह दी है।

यह तूफान भारी नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहना और सुरक्षा के उपाय करना चाहिए।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago