एक बिहारी को गुजराती डरा नहीं सकता, हाथ लगाकर तो दिखाओ… तेजस्वी यादव की पीएम मोदी को धमकी

एक बिहारी को गुजराती डरा नहीं सकता है। यह बिहार है, दिल्ली और झारखंड नहीं, एक बार हाथ तो लगाकर दिखाओ…  हमारे भगवान कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ है। RJD प्रमुख तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार से लौटते समय पटना हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह लैंड फॉर जॉब स्कैम के तहत लोगों को जेल भेज रहे हैं।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 34 साल के युवा को 75 साल के बुजुर्ग डराने की कोशिश कर रहे हैं। राजद नेता ने कहा कि बिहारी गुजराती से डरता नहीं है। ये झारखंड और दिल्ली नहीं है, एक बार हाथ लगाकर तो दिखाइए। बिहारी किसी से डरता नहीं है, हमारे भगवान कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ है। एक 75 साल के बुजुर्ग एक 34 साल के नौजवान को धमकी दे रहे हैं कि हमें चुनाव हराओगे तो हम तुम्हें जेल भेज देंगे…जनता फैसला करेगी.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को काराकाट में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव को टारगेट करते हुए कहा था कि हेलीकॉप्टर से घूमने का समय ज्यों ही पूरा होगा, लैंड फॉर जॉब स्कैम करने वालों के जेल जाने का रास्ता तय हो जाएगा। हालांकि, पीएम मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने चैलेंज किया है।

तेजस्वी ने एक ओर जहां पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है। वहीं दो पन्नों का खुला पत्र प्रधानमंत्री को लिखा है। सोशल मीडिया एक्स पर लेटर की फोटो शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा- प्रधानमंत्री जी, आपके नाम खुला ख़त है। जरा समय निकाल जातिगत जनगणना, आरक्षण, मंडल कमीशन और संविधान पर अवश्य ही अपना ज्ञानवर्धन कर लीजिएगा ।

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

39 minutes ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

2 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

3 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

3 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

3 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

4 hours ago