हरियाणा

CRIME NEWS: मामूली कहासुनी में युवक की मौत, एक महीने से चल रहा था इलाज

CRIME NEWS: मामूली कहासुनी में युवक की मौत, एक महीने से चल रहा था इलाज

फरीदाबाद: पल्ला थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलते समय हुए विवाद में 19 वर्षीय युवक आकाश की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वह एक महीने से अस्पताल में भर्ती था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है। मृतक के पिता सुभाष ने बताया कि उनका बेटा आकाश एक निजी कंपनी में काम करता था, 18 फरवरी वो काम पर नहीं गया। उस दिन शाम को अपने दोस्तों के साथ अगवानपुर चौक के पास स्थित दुर्गा बिल्डर के खाली प्लॉट में क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान बॉल वहां मौजूद एक युवक को लग गई, जिससे विवाद हो गया।

आसपास के लोगों ने उस समय मामला शांत करा दिया, लेकिन करीब 15 मिनट बाद वही युवक 5-6 साथियों के साथ लाठी-डंडे और हॉकी लेकर लौटा और आकाश पर हमला कर दिया। हमलावरों ने आकाश के सिर, मुंह और नाक पर गंभीर हमले किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आकाश के दोस्तों ने उसके परिवार को सूचना दी और उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां से परिजन उसे फरीदाबाद के सेक्टर-3 स्थित ESIC अस्पताल ले गए

एक महीने तीन तक चले इलाज के बाद आखिरकार आकाश ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि यह एक हत्या है और इसमें शामिल सभी आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पल्ला थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि यह परिवार पल्ला क्षेत्र में ही रहता है। परिवार यूपी बरेली के रहने वाला है। परिवार ने 18 फरवरी को मामले में शिकायत दी। उस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन वो लोग कोर्ट से जमानत लेकर आ गए थे। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद परिवार ने उन लोगों के खिलाफ फिर से शिकायत दी है। मृतक के दोस्त करण ने दो आरोपियों की पहचान की, जिसके आधार पर पुलिस ने मीठापुर के रहने वाले कपिल और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

18 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago