हरियाणा

ACCIDENT: वाहन की टक्कर से छात्र की मौत,सड़को में गड्ढे होने के कारण स्कूटी हुई बेकाबू

ACCIDENT: वाहन की टक्कर से छात्र की मौत,सड़को में गड्ढे होने के कारण स्कूटी हुई बेकाबू

फरीदाबाद: मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेस-वे पर सुबह एक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र विनम्र राय की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। फोन करने के ढाई घंटे बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सीमा विवाद में फंसी रही
सेक्टर 3 निवासी 18 वर्षीय विनम्र राय स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर दो से होते हुए अपने घर लौट रहा था, कि अचानक स्कूटी बेकाबू हो गई, इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे छात्र नीचे गिरकर घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

18 वर्षीय विनम्र अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह न सिर्फ पढ़ाई में होनहार था, बल्कि अन्य 12वीं कक्षा के छात्रों को भी पढ़ाता था। पिता अन्नपूर्णा राय का सपना था कि बेटा पढ़-लिखकर कामयाब बने।

छात्र के पड़ोसी करतार सिंह ने बताया कि सड़क पर गड्ढों को सिर्फ पैच लगाकर भरा गया था। घटना के बाद उन्होंने सेक्टर 3, आईएमटी और अग्रसेन चौकी में फोन किया। लेकिन ढाई घंटे तक कोई पुलिसकर्मी पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं पहुंचा। सभी पुलिस चौकियां एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालती रहीं

करतार सिंह ने बताया कि, जिसके घर का चिराग बुझ गया हो उसके दिल से ही पूछा जा सकता है कि उसे पर क्या गुजरी होगी, लेकिन पुलिस इलाके के विवाद में फंसी रही। वहीं करतार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से अपील करते हुए कहा की प्रशासन ऐसे मामले में लापरवाही ना बरते और इस प्रकार से सड़क का निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

12 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

14 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

14 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

15 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

15 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

16 hours ago