हरियाणा

TRAFFIC POLICE: वाहन चेकिंग के दौरान बलेनो कार पर लगी मिली एक्टिवा स्कूटी की नंबर प्लेट

TRAFFIC POLICE: वाहन चेकिंग के दौरान बलेनो कार पर लगी मिली एक्टिवा स्कूटी की नंबर प्लेट

बलेनो कार मालिक के खिलाफ थाना सेक्टर 31 में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता के आदेश एवं डीसीपी ट्रैफिक जसलीन कौर के निर्देशानुसार, ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, रोड सेफ्टी इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश की टीम मेवला महाराजपुर फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर इंपीरियल ऑटो कंपनी के सामने रॉन्ग साइड ड्राइव करने व यातायात नियमों की उलघंना करने वालों के चालान क़िए जा रहे थे, उसी दौरान कुछ ही दूरी पर सर्विस रोड पर एक नीले रंग की मारुति बलेनो (नंबर DL7SCG9865) रॉन्ग पार्किंग दिखाई दी नंबर प्लेट पर लिखे नंबर पर शक होने पर जांच की गई, जिसमें पता चला कि यह नंबर दोपहिया वाहन का है। थाना सेक्टर 31 पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई मौके पर पुलिस को बुलाया गया और इंस्पेक्टर राजेश द्वारा गाड़ी मालिक के खिलाफ फर्जी नंबर प्लेट लगाने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी गई। वाहन मालिक के खिलाफ थाना सेक्टर 31 में भारतीय न्याय संहिता की धाराओ के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। कानूनी प्रक्रिया अंतर्गत बलेनो कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने पर कार मालिक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा गलत दिशा में गाड़ी चलाने, गलत पार्किंग करने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, ट्रैफिक लाइट (JUMP) का उल्लंघन करने, ब्लैक फिल्म लगाने और बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।

फरीदाबाद पुलिस सभी नागरिकों/ वाहन चालको से अपील करती है कि- यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 hour ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

2 hours ago