कोविड-19 महामारी से साल 2020 से दुनियाभर में लाखों लोगों की जान गई। कोरोना वायरस का कहर लोग अभी अपने जहन से भूले भी नहीं थे इस बीच एशिया के कुछ देशों में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे है। सिंगापुर और हॉनकॉंग में मामले तेज से बढ़ रहे है। वहीं, भारत के मुंबई में भी इस वायरस के कुछ केस सामने आए है। ताजा दो मामले दिल्ली से सटे गुरुग्राम से सामने आए है।
बता दें कि, फिलहाल अभी दोनों ही मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि, कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली है। गुरुग्राम के सीएमओ ने बताया कि, घबराने की जरूरत नहीं है माइल्ड सिम्टम्स है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। सीएमओ ने कहा कि, खांसी, जुखाम होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
वहीं, अबतक देशभर में कोरोना के कुल 257 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गया है। बता दें कि, गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को कोरोना के 4 नए केस दर्ज हुए जबकि, मई के महीने में राज्य से 38 मामले दर्ज हो चुके है। इसके अलावा मुंबई से भी कोरोना के कुछ केस आए है। भुवनेश्वर और ओडिशा से भी एक केस कंफर्म हुआ है।
बता दें कि, कोरोना के केस तेजी से बढ़ने की वजह ओमिक्रॉन का JN.1 वैरिएंट है जो बहुत जल्दी फैलता है और अब इसका असर दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा रहा है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…