स्पोर्ट्स

इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, शमी-बुमराह हो सकते है बाहर !

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान 24 मई यानि कि शनिवार को होना है। ऐसे में भारतीय टीम का कप्तान कौन होगा ये भी देखना दिलचस्प होगा। वहीं, भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों का अहम रोल रहने वाला है।

वहीं, भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह दोनों ही काफी अनुभवी गेंदबाज हैं लेकिन ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि, मोहम्मद शमी फिटनेस के कारण इस दौरे से बाहर ही रहेंगे और जसप्रीत बुमराह शायद पूरे 5 मैच नहीं खेलेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि, बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी के दौरान बुमराह चोटिल हो गए थे जिस कारण आईपीएल के कुछ मैच से भी बाहर रहे थे। अभी वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों कि लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) की मेडिकल टीम ने बोर्ड को बताया है कि मोहम्मद शमी लंबे समय तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे उनके सभी 5 मैच खेलने की संभावना भी कम ही है। वहीं, बुमराह भी बीसीसीआई को पहले ही जानकारी दें चुके हैं कि वो पूरे 5 मैच नहीं खेल सकते है। ऐसे में शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया जा सकता है।

वहीं, रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से बताया गया कि, “मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना पूरा स्पेल डाल रहे हैं लेकिन बोर्ड और चयनकर्ता नहीं जानते कि वह एक दिन में 10 ओवरों से ज्यादा गेंदबाजी कर सकते हैं या नहीं। इंग्लैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजों से मांग हो सकती है कि वह लम्बे स्पेल डाले, इसलिए कोई भी जोखिम नहीं उठा सकते।”

ये भी पढ़ें:

Delhi-NCR में कोरोना की एंट्री, साइबर सिटी गुरुग्राम में मिले दो केस

admin

Recent Posts

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

1 hour ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

1 hour ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

1 hour ago

Uttarakhand News- CM धामी का बड़ा फैसला: शिक्षा, कुंभ-2027 और विकास कार्यों के लिए ₹469 करोड़ से अधिक की मंजूरी को अनुमोदन…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत…

1 hour ago