उत्तर प्रदेश

Shadab: 10 रुपए के बिस्कुट वाले शादाब के खिलाफ शिकायत, वीडियो में बच्ची के सामने अश्लीलता फैलाने का आरोप, कॉमेडी वीडिया के लिए काफी प्रसिद्ध है शादाब जकाती

Shadab: 10 रुपए के बिस्कुट वाले शादाब के खिलाफ शिकायत

मेरठ के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शादाब जकाती पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। शादाब जकाती ने अपनी एक वीडियो में बच्ची के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उसके साथ अश्लील शब्दावली बोली है। इसको लेकर शादाब जकाती की शिकायत की गई है।

अपनी कॉमेडी वीडिया के लिए प्रसिद्ध हो चुके शादाब जकाती मेरठ के इंचौली के रहने वाले हैं। 10 रुपए का बिस्कुट कितने का है जी..अपने इस डॉयलाग वाली वीडियो से शादाब जकाती रातोंरात सोशल मीडिया सनसनी बन गए।

उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी हिट हुआ। खुद सिंगर बादशाह और क्रिकेटर रिंकू सिंह ने शादाब जकाती के इस वीडियो को पोस्ट कर उसके साथ कोलेब किया था। इसके बाद कई नामचीन हस्तियाें ने शादाब जकाती को अपने मंचों पर बुलाया। उसके साथ कोलेब किया है। लगातार शादाब नेम और फेम की तरफ बढ़ रहे हैं।

अब उनका एक वीडियो सामने आने के बाद इसे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। काफी वायरल किया जा रहा है। फैंस और यूजर्स इस वीडियो की अश्लील शब्दावली पर सवाल उठा रहे हैं। मेरठ के राहुल ठाकुर ने शादाब जकाती के इस वीडियो और इसके अश्लील कंटेंट के खिलाफ शिकायत की है।

मेरठ के वायरल कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती इस समय बड़े विवाद में फंस गए हैं। एक नई शिकायत उनके खिलाफ बाल आयोग, महिला आयोग और यूपी पुलिस को भेजी गई है। पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली है। साथ ही वीडियो की जांच शुरू हो चुकी है। अगर आरोप साबित हुए तो गंभीर धाराओं में कार्रवाई हो सकती है।

एक वीडियो में शादाब ने एक नाबालिग बच्ची और दो महिलाओं के साथ ऐसा कंटेंट बनाया, जिसे शिकायतकर्ता ने अश्लील, अनुपयुक्त बताया। दावा यह भी है कि वीडियो में उन्होंने महिलाओं को लेकर अनुचित टिप्पणी की और बच्ची की सुंदरता का जिक्र करते हुए विवादित बातें कहीं।

वायरल रील में शादाब एक बच्ची से उसकी मां की खूबसूरती पर टिप्पणी करते और सामान के बदले kiss मांगते दिखाई देते हैं। वीडियो में शादाब बच्ची की खूबसूरती पर भद्दे कमेंट करते नज़र आए, जिसे लोग अश्लील बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स इसे गंभीर मामला बताते हुए POCSO जैसी धाराएँ लगाने की मांग कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि वायरल स्टार्स को कंटेंट बनाते समय जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। वहीं कुछ लोग जांच पूरी होने तक निष्कर्ष न निकालने की बात कर रहे हैं। शादाब जकाती को सोशल मीडिया पर 10M+ लोग फॉलो करते हैं।

इस पूरे मामले में इंफ्लूएंसर शादाब जकाती अौर भाजपा नेता राहुल ठाकुर के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का एक अॉडियो रिकार्डिंग भी सामने आई है। जो काफी वायर हो रही है। इसमें राहुल ठाकुर, शादाब जकाती की शिकायत करने की बात भी कह रहे हैं।

भाजपा नेता जाग्रति विहार निवासी राहुल ठाकुर ने इस पूरे मसले पर शादाब जकाती से बात भी की है। उन्होंने कहा कि शादाब जकाती ने ये बहुत गलत बात कही है मैं इसके खिलाफ मुकदमा करुंगा। कहा किसी भी समाज की बच्ची हो किसी भी धर्म की हो लेकिन उसके साथ ये सब बातें करना बहुत गलत है। कहा मैं कोर्ट भी जाऊंगा एवं मुकदमा भी करुंगा। कहा आप क्यों ऐसी चीजें डाल रहे हैं? समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं। ये परिवार के मेंबर वाली बात नहीं है सार्वजनिक रूप से आपने ये वीडियो डाली है।

राहुल के सवाल पर शादाब ने कहा कि वो बच्ची मेरे परिवार की सदस्य है। कहा मैं इसका ध्यान रखूंगा। मैं क्या कर सकता हूं? कहा मैंने तो आज तक सारी वीडियो अच्छी डाली हैं। इसमें भी एेसा कुछ नहीं है। मैंने तो एक कांटेंट बनाया है, वो बच्ची मेरे परिवार की है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago