Categories: दिल्ली

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, BJP मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का आम आदमी पार्टी (आप) विरोध कर रही है। ऐसे में आप नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन शुरू करने को कहा है।

इस बीच आप नेताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्गों पर शुक्रवार को सुबह भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया है और कई अवरोधक लगाए हैं, जहां आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं, क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया है।

उधर, बड़ी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ताओं के जमा होने की संभावना के मद्देनजर यातायात पुलिस ने लोगों से मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। दरअसल, मध्य दिल्ली में भाजपा मुख्यालय और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर की ओर जाने वाले मार्गों को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली की सीमाओं पर पर भी बढ़ाई गई सुरक्षा

आप के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के समस्त पार्टी विधायकों और पार्षदों को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा मुख्यालय पर भेजने को कहा गया है और पार्टी को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरेंगे।

पड़ोसी राज्यों से आप कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर जांच बढ़ा दी गई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि यदि कोई कानून तोड़ने का प्रयास करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago