केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी ने जताई चिंता, BJP ने किया पलटवार

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। जहां आप नेता ईडी की हिरासत में केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं, तो वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए याद दिलाया है कि तिहाड़ जेल का प्रशासन आम आदमी पार्टी की सरकार के पास ही है।

शुक्रवार को केजरीवाल की सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “देश में पहली बार एक सिटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के पास जेड प्लस सुरक्षा कवर है। अब वो केंद्र सरकार की ईडी की कस्टडी में हैं। हमें उनकी सेफ्टी और सिक्युरिटी की चिंता है।”

वहीं, आतिशी के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने अपने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट कर कहा, “आज उन्हें भी सुरक्षा की चिंता हो रही जो राजनीति में ही यह कह कर आए थे कि सुरक्षा, गाड़ी, बंगला नहीं लूंगा। गाड़ी नहीं ली, सीधा चार्टर्ड प्लेन लिया, बंगला की जगह शीशमहल लिया और अब सुरक्षा जेड प्लस वाली तिहाड़ में भी चाहिए? आप के नेताओं को ध्यान देना चाहिए कि तिहाड़ जेल का प्रशासन उनके पास है और आप को पहले सत्येंद्र जैन को मसाज उपलब्ध कराने का अनुभव भी है? कुछ भी बोल देने से, बरगलाने से काम नहीं चलेगा, जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। जल्द ही दूध का दूध और शराब का शराब हो जाएगा।”

admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago