उत्तर प्रदेश के कानपुर में भगवान जगन्नाथ यात्रा के दूसरे दिन झांकी निकालने को लेकर दो गुट में झड़प हो गई। बता दें कि, रात करीब 11 बजे रथ नयागंज चौराहा पर पहुंचा तो जगन्नाथ यात्रा मंडल के दो गुटों के युवकों में विवाद हो गया।
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों समूहों के बीच कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, चम्मच और कटोरे फेंके गए, जिसमें एक युवक के सिर में चोट लग गई। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों समूहों को शांत कराया।
बता दें कि, आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाजपेयी ने दावा किया कि झगड़े में दोनों समूहों के कई लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल भेजा गया। एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि झगड़ा सुलझने के बाद यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…