THUMB 6

channel4news logoCHANNEL4 NEWS INDIA


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित महिला मॉक पार्लियामेंट  कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने देश की जनता पर जो अत्याचार किए, वे इतिहास में कभी नहीं भुलाए जा सकते। उन्होंने कहा कि  “उस दौर में सरकार ने ही देशवासियों पर ऐसे जुल्म किए, जैसे कभी अंग्रेजों ने भी नहीं किए थे,” सीएम सैनी ने कांग्रेस से पूरे देश से माफी मांगने की मांग की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और कहा, “राहुल गांधी जेब में संविधान लेकर घूमते हैं, लेकिन असल में वो आज भी सपनों की दुनिया में जी रहे हैं। दिक्कत शीशे में नहीं है, बल्कि उनके चेहरे में है।”

‘कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता संविधान की दुहाई तो देते हैं, लेकिन उन्हीं की पार्टी ने सबसे पहले लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा था। सीएम सैनी ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने जम्मू-कश्मीर में जाने के लिए परमिट सिस्टम लागू कर दिया था। यह सामान्य नागरिकों के अधिकारों का खुला उल्लंघन था। लेकिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठाई और बलिदान देकर इसे खत्म करवाया। “यह कांग्रेस ही थी, जिसने अपनी राजनीतिक सुविधा के लिए देश को बांटने और जनता के अधिकार छीनने का काम किया,” सैनी ने कहा। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि वह स्वयं संसद सदस्य रह चुके हैं और उन्हें पता है कि संसद में बोले गए हर शब्द का क्या महत्व होता है। उन्होंने कहा, “पार्लियामेंट कोई मजाक की जगह नहीं है, यह देश की आत्मा है। कांग्रेस ने बार-बार इस संस्था का अपमान किया है, इसलिए देश ने उसे नकार दिया है।”

‘मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा’

उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा, और इसमें हर नागरिक की अहम भूमिका होगी।कार्यक्रम में सीएम ने महिला सशक्तिकरण की भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। पहले महिलाएं अपने हक के लिए संघर्ष करती थीं, लेकिन आज वे नेतृत्व के केंद्र में हैं। उन्होंने कहा कि “आज की महिला न सिर्फ घर संभाल रही है, बल्कि देश निर्माण में भी भागीदार बन रही है। आने वाले विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका और भी अहम होगी।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *