व्यापारी पर मिर्ची पाउडर का हमला, लाखों लूटकर फरार हुआ बदमाश

Morena : मंगलवार को मुरैना जिले में एक बार फिर अपराधियों ने अपनी दमखम दिखाई। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहित किराना स्टोर पर एक बदमाश ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर 1 लाख 90 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गया। इस वारदात के दौरान आरोपी ने दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला भी किया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई।

दुकानदार पर हमला, आसपास के लोगों ने दिया प्राथमिक उपचार

घटना के बाद घायल दुकानदार को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। दुकानदार ने बताया कि बदमाश दुकान पर आया और सामान खरीदने का नाटक करने लगा। इसी दौरान उसने मौका देखकर दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया और लूटपाट कर फरार हो गया।

सूचना मिलने में देरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कराई, लेकिन आरोपी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। दुकानदार और आसपास के लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस मौके पर देर से पहुंची।

बीएसपी प्रत्याशी ने व्यापारियों की सुनी समस्याएं

इस घटना के बाद बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रमेश चंद्र गर्ग मौके पर पहुंचे और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

8 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

18 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

19 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

19 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

20 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago