अरविंद केजरीवाल के लिए मशाल लेकर उतरे AAP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के छात्र मोर्चा CYSS के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। दिल्ली की सड़क पर AAP हाथ में मशाल लेकर अपना विरोध जताते नजर आए। कथित शराब घोटाले में ईडी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है। हाथ में मशाल लिए आप कार्यकर्ता इस गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आ रहे थे।

मशाल लेकर मार्च कर रहे आप के छात्र कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने रोका तो पुलिस के साथ उनकी गुत्थमगुत्थी भी खूब हुई। केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे इन कार्यकर्ताओं को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वीडियो शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि किस तरह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू किया। आप से जुड़े छात्र विंग के एक सदस्य सर्वेश मिश्रा को जब पुलिस ने काबू करने का प्रयास किया तब उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा, ‘क्या हम प्रदर्शन तक नहीं कर सकते।’ कई दूसरे आप कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाएं।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी इस वक्त लोकसभा चुनाव को लेकर संकल्प सभा आयोजित करवा रही है। इसके तहत पार्टी के नेता दिल्ली में अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को संकल्प दिलवा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि 1 लाख लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा और यह लोग घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे कि केजरीवाल को झूठे केस में जेल में डाला गया है।

AAP नेता गोपाल राय ने कहा, ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से लोगों के बीच गुस्सा है। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ लोग सड़क पर उतर आए हैं। आम आदमी पार्टी ने संकल्प सभा कैंपेन शुरू किया है। हम जेल का जवाब वोट से देंगे। यह 23 मई तक जारी रहेगा।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago