चारधाम यात्रा: भीड़ नियंत्रण के लिए उत्तराखंड सरकार सख्त, बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रियों पर कार्रवाई

चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रित करने को प्रदेश सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में अफसरों को रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही चारधाम यात्रा की अनुमति देने के निर्देश दिए. इस क्रम में बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और ऐसा कराने वाले टूर ऑपरेटरों के खिलाफ सख्ती की गई है.

शुक्रवार को बिना पंजीकरण केदारनाथ जा रहे 260 यात्री वाहनों को रुद्रप्रयाग में रोका गया. वहीं फर्जी पंजीकरण मामले में हरिद्वार के दो टूर ऑपरेटरों के खिलाफ उत्तरकाशी में केस दर्ज किया गया.

इस बीच, फर्जी पंजीकरण से दर्शन के लिए पहुंचने के भी कई मामले सामने आए हैं. शुक्रवार को गंगोत्री जा रही दो बसों में बैठे 88 यात्रियों की पंजीकरण तिथि गलत पाई गई. पंजीकरण सेंटर हीना में चेकिंग के दौरान इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. सरकार सुरक्षित-सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है. हालांकि व्यवस्था के लिहाज से यात्रा का शुरुआती समय हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है, फिर भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोपरि रखकर प्रबंध किए गए हैं. इसी क्रम में रजिस्ट्रेशन के अनुसार यात्रा की अनुमति देने के निर्देश दिए गए हैं.

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

25 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

44 minutes ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

4 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

5 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago