देश

हाई से अब इतनी सस्ती हुई चांदी, जानिए क्या है सोना-चांदी के दाम?

सोना और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी दाम बढ़े तो कभी तेजी से गिरावट दर्ज हुई। कुल मिलाकर हफ्ते के अंत तक दोनों ही कीमती धातुएं सस्ती होकर बंद हुईं।

चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में इस हफ्ते काफी बदलाव देखने को मिला।
शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव 2,44,321 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ, जिसमें हल्की बढ़त जरूर दर्ज हुई, लेकिन पूरे हफ्ते के आंकड़ों में गिरावट साफ नजर आई। पिछले पांच कारोबारी दिनों में चांदी करीब 12,821 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है।

घरेलू बाजार में भी चांदी के दाम गिरे हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक हफ्ते में चांदी करीब 6,115 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। अगर लंबी अवधि की बात करें तो इस साल जनवरी में चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था, जब इसका भाव 4 लाख रुपये प्रति किलो से भी ऊपर चला गया था। अब उस स्तर से तुलना करें तो चांदी करीब 1.95 लाख रुपये तक नीचे आ चुकी है।

सोने की कीमत भी हुई कम

सोने के दाम में भी इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली। MCX पर 5 जून एक्सपायरी वाला सोना शुक्रवार को 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि आखिरी दिन इसमें हल्की बढ़त (100 रुपये) दर्ज हुई, लेकिन पूरे हफ्ते में सोना करीब 1,810 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।

admin

Recent Posts

बिहार: बाढ़ में ट्रैक्टर पर निकलीं CO, खुद पहुंचाई राहत

बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति…

4 hours ago

नाली विवाद में आमने-सामने आईं सपा और भाजपा की दो महिला नेत्रियां, हुई हाथापाई

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में नाली निर्माण को लेकर शुरू हुआ…

4 hours ago

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

2 days ago