स्पोर्ट्स

Champions Trophy 1st Semi Final : दुबई की पिच में हुआ बड़ा बदलाव, टीम इंडिया की बढ़ सकती है मुश्किलें ?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों ही टीमें आमने-सामने होगी। मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी। वहीं, कंगारूओं को फंसाने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम में क्या बदलाव करेंगे। कीवियो के खिलाफ रोहित ने चार स्पिनरों को खिलाया था जो फैसला सहीं भी साबित हुआ।

रोहित ने चार स्पिनरों को खिला कर सब चौंका दिया था और यह रणनीति न्यूजीलैंड के खिलाफ सफल भी रही । वरुण चक्रवर्ती ने 5, कुलदीप ने 2, अक्षर और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए। वहीं, रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी रणनीति बताई। रोहित ने कहा कि, अगर हम 4 स्पिनरों के साथ उतरना भी चाहे तो हमें सोचना होगी की जगह कैसे बनेगी। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि हम यहां के हालात के वाकिफ है।

उन्होंने कहा, ‘हमें पता है कि क्या काम करेगा और क्या नहीं, इस पर विचार करेंगे कि सही संयोजन क्या होगा लेकिन यह काफी लुभावना विकल्प है। उसने (वरुण चक्रवर्ती) बता दिया कि वह क्या कर सकता है। अब हमें सोचना है कि सही संयोजन क्या होगा? उसने एक मैच खेला और वैसा ही प्रदर्शन किया, जैसा हम चाहते थेय़ वह कुछ अलग है और जब फॉर्म में होता है तो 5-5 विकेट लेता है। हमारे सामने अब चयन की अच्छी दुविधा है। हम ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम के अनुरूप ही गेंदबाजी संयोजन चुनेंगे।’

वहीं, आज दुबई स्टेडियम की पिच कैसा रिएक्ट करेगी ये भी देखना होगा क्योंकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबला नई पिच पर खेला जाएगा। अगर नई पिच में मुकाबला होता है तो स्पिनर्स को बॉल टर्न करवाने में दिक्कत आने वाली है ऐसे में भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

फरीदाबाद में 40.2 प्रतिशत मतदान, घरों से नहीं निकले लोग

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago