हरियाणा

फरीदाबाद में 40.2 प्रतिशत मतदान, घरों से नहीं निकले लोग

2 मार्च को फरीदाबाद में नगर निगम चुनाव में इस बार मतदान प्रतिशत काफी कम रहा। हरियाणा में सबसे बड़े नगर निगम में 14 लाख 70 हजार 687 मतदाताओं में से केवल 40.2 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मतदान में हिस्सा लिया। राजनीतिक पार्टियों के जमकर प्रचार प्रसार करने के बाद भी फरीदाबाद की जनता ने मतदान करने नहीं गई। पिछले बार हुए नगर निगम चुनाव में 56.1 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन इस बार नगर निगम चुनाव में सिर्फ 40.2 प्रतिशत मतदान हुआ। मेयर पद के लिए छह और 46 वार्डों के लिए 221 पार्षद प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। अब 12 मार्च को ईवीएम का पिटारा खुलने पर जीत-हार का फैसला होगा।

1302 बूथों में से कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने से मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। आईटीआई में एक बूथ पर ईवीएम खराब हुई। यहां पर ईवीएम बदलने में करीब 30 मिनट तक अधिक समय लगा। मतदान शुरू होने पर कम लोग अपने घरों से निकले। सुबह से ही शहर में मतदान का उत्साह नहीं दिखाई दिया। अधिकतर लोगों ने रविवार को मतदान करने के बजाए घर में आराम करना ही जरूरी समझा। तो वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, सभी मेयर और पार्षद प्रत्याशियों ने मतदान में हिस्सा लिया।

HimanshuKaushik

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

10 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

11 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

11 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

14 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

14 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

14 hours ago