सपा की बागी सांसद के खिलाफ केस दर्ज, जमीन कब्जाने का लगा आरोप

सपा की बागी सांसद पूजा पाल समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एफआईआर दर्ज की गई. पूजा पाल समेत नौ लोगों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया था. कोर्ट के आदेश के बाद शिकायतकर्ता उमेश सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई. उमेश सिंह एक रियल एस्टेट डीलर हैं। वहीं पूजा पाल चायल से विधायक हैं।

विधायक पूजा पाल के साथ ही उनके भाई राहुल पाल के खिलाफ प्रयागराज के एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. आईपीसी की धारा 447, 506 और 427 के तहत केस हुआ है. उमेश का आरोप है कि समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल, उनके भाई राहुल पाल और उसके सहयोगियों ने पीपल गांव के मौजा शाह स्थित उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और अवैध तरीके से उसकी प्लाटिंग की गई. इस मामले में शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई.

शिकायतकर्ता उमेश सिंह का आरोप है कि एतराज जताए जाने पर आरोपियों ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी और साथ ही मारपीट की कोशिश भी की गई. इस पर उन्होंने जिला अदालत में केस दाखिल किया. कोर्ट के आदेश पर अब सपा की विधायक पूजा पाल समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago