शशि थरूर का PA गोल्ड स्मलिंग करते गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के PA शिव कुमार सोने की तस्करी करते हुए पकड़े गए. दिल्ली कस्टम ने शशि थरूर के PA को 500 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये है. कांग्रेस सांसद ने सोना तस्करी विवाद पर पीए शिव कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. जानकारी के मुताबिक, 29 मई को दिल्ली कस्टम ने दिल्ली एयरपोर्ट पर दो संदिग्ध लोगों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान दोनों के पास से करीब 500 ग्राम सोना बरामद हुआ. गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई। शिव कुमार ने दावा किया है कि वह कांग्रेस नेता शशि थरूर का PA है।

इधऱ मामले में सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लिखा कि- जब मैं चुनाव प्रचार के सिलसिले में धर्मशाला में था, तो मुझे अपने स्टाफ के एक पूर्व सदस्य से जुड़ी एक घटना के बारे में सुनकर झटका लगा, जो हवाई अड्डे की सुविधा सहायता के मामले में मुझे अंशकालिक सेवा प्रदान कर रहा था। वह 72 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति हैं जिनका बार-बार डायलिसिस होता है और उन्हें अनुकंपा के आधार पर अंशकालिक आधार पर रखा गया था।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं किसी भी कथित गलत काम की निंदा नहीं करता हूं और मामले की जांच के लिए आवश्यक कोई भी आवश्यक कार्रवाई करने के अधिकारियों के प्रयासों में उनका पूरा समर्थन करता हूं। कानून को अपना काम करना चाहिए।

इधर शशि थरूर के पर्सनल असिस्टेंट शिव कुमार ने कहा कि आईजीआई एयरपोर्ट में अपने किसी परिचित से विदेश से लाए गए सोने का हैंडओवर ले रहे थे और इस दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया।

admin

Recent Posts

CG BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती

रायपुर. उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण…

9 hours ago

भारतीय हॉकी टीम की ‘भगवा’ जर्सी पर छिड़ा विवाद, पूर्व कप्तान ने Hockey India से पूछे तीखे सवाल

 नई दिल्ली एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम की जर्सी को लेकर…

9 hours ago

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और…

9 hours ago

आधार, PAN और बैंक अकाउंट भी नहीं साबित करते भारतीय नागरिकता! कोर्ट की बड़ी टिप्पणी जानिए

कोलकाता वोटर आईडी कार्ड, आधार, पैन कार्ड या बैंक अकाउंट का होना भारतीय नागरिकता का…

9 hours ago

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भूपेश बघेल के खिलाफ सेक्स CD कांड में ट्रायल पर लगाई रोक

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सेक्स CD कांड मामले में हाईकोर्ट से…

9 hours ago

इंदौर को मिली बड़ी सौगात! नया फ्लाईओवर होगा तैयार, 1.78 लाख वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

इंदौर  मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक ‘रेडिसन…

9 hours ago