‘BJP योगी को हटा देगी’, अरविंद केजरीवाल को CM योगी ने दिया जवाब

फतेहपुर जिले की बिंदकी विधानसभा के जोनिहा कस्बे में केंद्रीय मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. इस दौरान सीएम योगी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद बीजेपी सीएम योगी को मुख्यमंत्री पद से हटा देगी.’

सीएम योगी ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अभी-अभी जेल से छूटे हैं, इसलिए जेल का साइड इफेक्ट उन पर हो रहा है. साइड इफेक्ट इस रूप में, उन्होंने लगता है कि सत्ता अगर गई तो गई. अपनी सत्ता के साथ मुझे जोड़ते हैं. मैं उन्हें जवाब देता चाहता हूं कि मैं एक योगी हूं. मेरे लिए नेशन फर्स्ट है. देश के लिए सनातन हिंदू धर्म के लिए एक जन्म नहीं सौ जन्म, एक बार नहीं, सौ बार हम सत्ता को ठुकरा सकते हैं, अपना सर्वस्व न्योछावर करेंगे.’

सीएम योगी ने आगे कहा, ‘हम लोगों का जो कुछ का भी है, वह जनता जनार्दन के लिए है. हमारे आगे-पीछे कोई नहीं है. जैसे पहले थे, वैसे ही आगे रहने वाले हैं. मुख्यमंत्री हैं तो अपने नेता के मिशन के लिए योजनाओं को जमीन पर उतारकर काम कर रहे हैं. साथ-साथ बेटी और व्यापारी की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था भी कर रहे हैं. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी कर रहे हैं तो माफियों और दंगाइयों का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं.’

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago