‘मेरे साथ जो हुआ वो…’ बदसलूकी मामले पर पहली बार बोलीं स्वाति मालीवाल, BJP से की ये गुजारिश

AAP की राज्‍यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल के घर हुई बदसलूकी मामले में अपनी चुप्‍पी तोड़ी है. उन्‍होंने एक्‍स पर पोस्‍ट करके बताया है क‍ि 13 मई को उनके साथ क्‍या-क्‍या हुआ था. स्‍वात‍ि मालीवाल ने द‍िल्‍ली पुल‍िस को सीएम आवास पर हुई बदसलूकी मामले में बयान दर्ज कराया है. उन्‍होंने सोशल मीड‍िया पोस्‍ट पर ल‍िखा है क‍ि मेरे साथ जो हुआ, वो बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्रवायी होगी. पिछले कुछ दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं.

मालीवाल ने आगे कहा कि जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं. जिन लोगों ने मेरे चरित्र हनन करने की कोशिश की है. यह सब कुछ दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रहे हैं, भगवान उन्हें भी खुश रखें. उन्‍होंने कहा क‍ि देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल जरूरी नहीं है, देश के मुद्दे जरूरी हैं. बीजेपी  वालों से खास गुजारिश है, इस घटना पर राजनीति न करें.

स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस को डिटेल में शिकायत दर्ज कराईं हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उस दिन (13 मई) को उनके साथ क्या कुछ हुआ था. स्वाति ने अपने बयान में बताया क‍ि सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए (PA) विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस केजरीवाल के पीए (PA) विभव के खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज कर सकती है. स्वाति ने दिल्ली पुलिस को करीब ढाई पेज की शिकायत दीं हैं. हालांकि सूत्रों से पता चला है कि मालीवाल की शिकायत में सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं है.

उधर, स्वाति मालीवाल के मामले में दिल्ली पुलिस लीगल एडवाइज ले रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मालीवाल के बयान के आधार पर सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी. पुल‍िस श‍िकायत के आधार पर मारपीट, धमकी और बदसलूकी का केस दर्ज कर सकती है जो आईपीसी के सेक्‍शन 323, 506, 509 के तहत होगी. अगर मालीवाल ने विभव पर शारीरिक शोषण या गलत तरीके से छूने या टच करने की शिकायत भी की होगी तो पुल‍ि‍स आईपीसी का सेक्‍शन 354 भी जोड़ सकती है. आपको बता दें क‍ि यह सब अभी कयास हैं क्‍योंक‍ि श‍िकायत में क्‍या है अभी तक यह साफ नहीं हुआ है.

admin

Recent Posts

नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने विद्यालयों एवं छात्रावास का किया निरीक्षण

नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने विद्यालयों एवं छात्रावास का किया निरीक्षण अनूपपुर  नवागत कलेक्टर रत्नाकर…

10 minutes ago

CG News: ‘द लोकल मेकर्स मार्केट’ में जुटेंगे 70 मेकर्स और 10 कलाकार, लाइव म्यूजिक बनेगा आकर्षण

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर देश की हस्तशिल्प, कला और संस्कृति का…

10 minutes ago

रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ

रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ स्थानीय व्यापार…

11 minutes ago

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी…

11 minutes ago

CG News: छापेमारी के बाद बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर लगा बैन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब एनालॉग पनीर की बिक्री नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…

11 minutes ago