Delhi: कोचिंग सेंटर में पानी भरने की घटना को BJP ने बताया ‘हत्या’

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में पानी भरने की घटना में UPSC की तैयरी कर रहे तीन छात्रों की मौत को भाजपा ने हत्या करार देते हुए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है और जल मंत्री आतिशी ने इस्तीफे की मांग की है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई इस घटना में मारे गए तीन अभ्यर्थियों के परिवारों के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की। सचदेवा ने कहा, “यह दुर्घटना नहीं, बल्कि ‘हत्या’ है।”

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह सब ‘आप’ के रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार के कारण हुआ है। पार्टी दिल्ली और एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) दोनों पर काबिज है। अगर थोड़ी भी शर्म बची है, तो मंत्री आतिशी और एमसीडी के प्रभारी ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक दोनों को इस्तीफा दे देना चाहिए।”

सचदेवा ने एमसीडी और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) सहित एजेंसियों पर आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी राजनीतिक नेता को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago